संभल, अप्रैल 19 -- संभल। जनपद में गेहूं खरीद के लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए शासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब किसानों को अलग से फार्मर रजिस्ट्री कराने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, क्योंकि यह सुविधा सीधे गेहूं क्रय केंद्रों पर ही उपलब्ध होगी। डीएफएमओ संजीव राय के अनुसार, क्रय केंद्रों पर कृषि विभाग के कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो मौके पर ही किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करेंगे। इससे किसानों का समय बचेगा और खरीद प्रक्रिया भी तेज और आसान बनेगी। इस नई व्यवस्था से न केवल किसानों को राहत मिलेगी, बल्कि गेहूं खरीद का लक्ष्य भी तेजी से पूरा किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- गेहूं क्रय केंद्र पर कृषि विभाग के कर्मचारी करेंगे फार्मर रजिस्ट्री यह भी पढ़ें- क्रय केंद्र प्रभारियों को फार्म रजिस्ट्री कराए जाने का दिया प्रशिक्षण यह भी पढ़ें- अब 12 दिन में 52 हजार फ...