आजमगढ़, जून 23 -- आजमगढ़। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों की कमी से अब विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। आईआईटी कानपुर ओआरई के माध्यम से (आनलाइन रिर्सोस एजुकेशन) से इन विद्यालयों में गणित-विज्ञान की कक्षाएं संचालित करेगा। आईआईटी के विशेषज्ञ सीधे क्लासरूम में बच्चों से ऑनलाइन जुड़ेंगे। इसके लिए ऐसे राजकीय विद्यालयों की सूची तैयार कर आईआईटी कानपुर को भेजी जा रही है, जहां गणित और विज्ञान विषय के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि सूबे के ज्यादातर राजकीय विद्यालयों में लंबे समय से गणित और विज्ञान विषय के शिक्षक नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए आईआईटी कानपुर क...