गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 को मंजूरी मिल गई है। योजना के तहत गोरखपुर जिले के लगभग 800 ऐसे छोटे-छोटे गांवों तक बस सेवा शुरू होगी, जहां अब तक परिवहन निगम की बसें नहीं पहुंच पाई हैं। गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों की सबसे बड़ी जरूरत यह रहती है कि वे सुबह शहर आकर अपना काम निपटाएं और शाम को सुरक्षित गांव लौट सकें। योजना लागू होने के बाद यह सुविधा उन्हें आसानी से मिल सकेगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) लव कुमार सिंह ने बताया कि कैबिनेट की सहमति के बाद शासन से प्रस्ताव आने पर रूट मैप तैयार किया जाएगा और इसके लिए परिवहन निगम की एक कमेटी गठित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अलग अलग गां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.