सीवान, नवम्बर 22 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। अब गरीब तबके के बच्चे भी प्राइवेट स्कूल के बच्चों की तरह स्कूल बैग में कॉपी, किताब रखकर स्कूल जाएंगे। इसे लेकर प्रखंड के सरकारी स्कूलों के वर्ग 1 से 12 तक के बच्चों के शैक्षणिक उन्नयन के लिए उनके बीच शैक्षणिक किटों का वितरण किया जा रहा है। इसके लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा प्रदत्त शैक्षणिक किटों का बीआरसी द्वारा स्कूलों में वितरण किया गया है। अब स्कूलों को मिले शैक्षणिक किटों का बच्चों के बीच वितरण किया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को बीईओ राकेश कुमार ने स्कूल के हेडमास्टर राजीव कुमार श्रीवास्तव के साथ बच्चों के बीच शैक्षणिक किटों का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच बैग, कॉपी एवं अन्य सामग्री का विवरण किया जा रहा है। इससे गरीब तबके के बच्चों को पढ़ाई में मदद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.