अब गरीबों की बेटियां भी होंगी गर्भाशय कैंसर से सुरक्षित
संतकबीरनगर, मई 8 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। एक समय ऐसा था जब एचपीवी का महंगा टीका केवल संपन्न परिवारों की बेटियों तक ही सीमित था। लेकिन अब गरीब परिवारों की बालिकाओं को भी यह सुरक्षा कवच निशुल्क मिलने जा रहा है। गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को प्रतिदिन एचपीवी टीका लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- जीएमसीएच में लड़कियों को मिलेगा एचपीवी टीकाएचपीवी टीका का महत्व सीएचसी अधीक्षक डा. एस चंद्रा ने बताया कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुख का कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में बेहद कारगर माना जाता है। बाजार में इसकी कीमत करीब दस हजार रुपये तक है। जिसके कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवार इसे लगवाने में असमर्थ रहते थे। अब सरकार द्वारा इसे निशुल्क उपलब्ध कराए जाने से गरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.