नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- नवरात्रि आते ही गरबा और डांडिया की तैयारी शुरू हो जाती है। नए कपड़े, मैचिंग ज्वेलरी, मेकअप और गरबा के स्टेप्स से लेकर दोस्तों के साथ जाने की प्लानिंग तक, सब कुछ शुरू हो जाता है। लेकिन इस पूरी तैयारी के बीच एक छोटी सी परेशानी कई लोगों के सामने रहती है- गरबा खेलने के लिए पार्टनर कहां से लाएं? अब इसी परेशानी को एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इतना मजेदार बना दिया कि लोग इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। पोस्ट में बाकायदा 'किराए पर गरबा पार्टनर' देने के लिए तीन पैकेज बताए गए हैं। कीमत भी तय है और हर पैकेज में कुछ अलग सुविधाएं मिल रही हैं। यही वजह है कि यह पोस्ट लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।गरबा पार्टनर चाहिए? ये रहे तीन पैकेज1. सबसे सस्ता पैकेज सबसे पहले है सिल्वर पैकेज, जिसकी कीमत 1,000 रुपये है। इसमें आपको दो ...