अब गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को दर्द से मिलेगी राहत
इटावा औरैया, अगस्त 10 -- इटावा। यूपीयूएमएस सैफई में अत्याधुनिक 6 बेडेड पैलिएटिव मेडिसिन यूनिट शुरू हो गई है। इस यूनिट का लोकार्पण कुलपति डा. अजय सिंह ने किया। यह यूनिट गंभीर एवं असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण पैलिएटिव केयर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों सहित प्रत्येक जरूरतमंद मरीज तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाना है, ताकि मरीजों को समय पर दर्द से राहत, उपचार तथा बेहतर जीवन गुणवत्ता प्राप्त हो सके। चिकित्सा अधीक्षक एवं पैलिएटिव मेडिसिन यूनिट के अध्यक्ष डा. अमित सिंह ने बताया कि यूनिट की प्रमुख विशेषताओं में अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड एवं सीआर्म फ्लोरोस्कोपी आधारित सुविधाएं शामिल हैं। इन तकनीकों की सहायता से विश्वविद्यालय में कैंसर पेन मैनेजमेंट सहित विभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.