प्रधान संवाददाता, मई 25 -- गंगा किनारे से अतिक्रमण हटाने के अभियान में और तेजी आएगी। इसके लिए पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी संबंधित एसडीओ को निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि गंगा किनारे की असर्वेक्षित भूमि पर किसी की दावेदारी मान्य नहीं है। इस भूमि पर बड़ी संख्या में भूमाफिया ने अस्थायी और स्थायी निर्माण करा लिये हैं। ऐसे निर्माण को चिह्नित कर उसे ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि कंगनघाट से लेकर दानापुर तक गंगा किनारे की असर्वेक्षित भूमि पर अवैध रूप से सैकड़ों की संख्या में अस्थायी और स्थायी निर्माण करा लिए गए हैं। इस खाली भूमि पर कइयों की ओर से अपना दावा भी किया जा रहा है। इस क्षेत्र में सरकार की कई विकासात्मक योजनाएं संचालित होनी है। ऐसे में ये अवैध निर्माण इन योजनाओं में बाधा पहुंचाने के कार्य करेंगे। इस भूमि ...