मेरठ, मार्च 30 -- जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद अब मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की तैयारी तेज हो गई है। रविवार को यूपीडा के सीईओ और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने मेरठ से उन्नाव तक के गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। इस दौरान 594 किमी लंबे एक्सप्रेसवे में से 421 किमी के हिस्से पर 'फर्राटेदार' ट्रायल और गुणवत्ता की जांच की गई। सीईओ ने उम्मीद जताई कि अगले महीने इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हो सकता है। निरीक्षण की शुरुआत मेरठ के बिजौली से हुई। सीईओ ने खरखौदा के खड़खड़ी स्थित मुख्य टोल प्लाजा और वहां नवनिर्मित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। टोल प्लाजा पर सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सड़क की फिनिशिंग और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। वहीं यूपीडा के सीईओ ने एक्सप्रेसवे के किनारे पर्यावरण संरक्षण के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.