तेहरान, मार्च 2 -- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी ने भी दम तोड़ दिया है। ईरान की सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। खामेनेई की पत्नी का नाम मंसूरेह खोजास्तेह बागरजादेह था। वह हालिया अमेरिकी हमले में बुरी तरह से घायल हो गई थीं। बता दें कि अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमला कर रहे हैं। वहीं, जवाब में ईरान भी अमेरिका के विभिन्न ठिकानों को निशाने पर लिए हुए है।सार्वजनिक जीवन से रहती थीं दूरगौरतलब है खामेनेई के शासन के दौरान उनकी पत्नी मंसुरेह, सार्वजनिक जीवन से लगातार दूर रही थीं। पिछले दिनों अमेरिकी हमले में खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों की मौत हो गई थी। इस दौरान उनकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई थीं। सोमवार को उनकी भी मौत हो गई। खामेनेई और मंसुरेह ने 1964 में शादी की थी। हालांकि उनके बारे में बहुत कम जा...