नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- UP News: यूपी के बहराइच जिले में शत प्रतिशत किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए कृषि विभाग जुटा है। अब जिला कृषि अधिकारी ने जिले के खाद व बीज दुकानदारों को भी किसानों के फार्मर आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं। आईडी बनाने के साथ ही मोबाइल ऐप पर पंजीयन में भी मदद करेंगे। डीएओ ने बताया कि ऐप डाउनलोड करवाकर खाद लेने के लिए आने वाले किसानों की मौके पर ही आईडी बनाएंगे। इसकी शुरुआत जिले में जरवल से कर दी गई है। इस किसानों को राहत मिलेगी। जिले में सात लाख से अधिक किसान हैं, जिनकी फार्मर आईडी बननी है। अब तक चार लाख पांच हजार किसानों की फार्मर आईडी बन गई है। सभी किसानों की फार्मर आईडी बने, इसके लिए 14 विकास खंड में संचालित खाद व बीज की दुकान के संचालकों को भी जानकारी दी गई है।कृषि विभाग के मुताबिक खाद व बीज की खरीद के लिए दुका...