हरिद्वार, जुलाई 21 -- बहादराबाद, संवाददाता। अब आरटीओ कार्यालय में परिवहन सेवाओं की जानकारी लेने के लिए लोगों को काउंटर पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। संभागीय परिवहन कार्यालय हरिद्वार ने कार्यालय को हाईटेक बनाते हुए ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट और लाइव टोकन डिस्प्ले सिस्टम की शुरुआत कर दी है। नई व्यवस्था से आवेदकों को सेवाओं की जानकारी मिनटों में मोबाइल पर मिल सकेगी और कार्यालय में भीड़ और इंतजार का समय भी कम होगा। आरटीओ परिसर में विभिन्न स्थानों पर क्यूआर कोड वाले स्टैंड लगाए गए हैं। आवेदक अपने स्मार्टफोन से क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे चैटबॉट से जुड़ सकेंगे। चैटबॉट के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, टैक्स, परमिट, फिटनेस, ग्रीन कार्ड समेत परिवहन विभाग की सभी प्रमुख सेवाओं की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित शुल्क की जानकारी तत्काल ...