बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- बुलंदशहर। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को बैलेंस, रिचार्ज और अन्य सूचनाएं मोबाइल पर मिलने लगी हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं के बिजली खाते में गलत मोबाइल नंबर दर्ज होने के कारण दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इसको लेकर पावर कॉरपोरेशन ने बुलंदशहर जोन के उपभोक्ताओं के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्कैन कर उपभोक्ता अब घर बैठे ही अपने बिजली कनेक्शन से जुड़ा मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद एक लिंक खुलेगा, जिसमें उपभोक्ताओं को एक फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में अकाउंट आईडी, उपभोक्ता का नाम, पुराना मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। फॉर्म सबमिट करने के बाद यह डाटा सीधे विभाग के पास पहुंच जाएगा और सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया जाएगा। - ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.