बहराइच, मार्च 22 -- बहराइच,संवाददाता। आयुर्वेद व यूनानी विभाग ने बड़ी पहल की है। हर रोज दौड़भाग व दिमागी थकान से निजात के लिए त्वरित योगासन की जानकारी को क्यूआर कोड तैयार किया है। स्कैन करते ही सामान्य बीमारियों व थकान को भगाने के लिए योगासान की जानकारी मिल सकेगी। लिहाजा ऐसे क्यूआर कोड सरकारी कार्यालयों के बाहर चस्पा किए गए हैं। जिसको अधिकारी मीटिंगों में जाने से पहले स्कैन कर रहे हैं। आयुर्वेद विभाग की ओर से विशेष प्रकार का क्यूआर कोड विकसित किया गया है। डॉ पीयूष बताते हैं कि मोबाइल में स्कैन करते ही स्वस्थ होने के कई योग सुझाएगा। स्कैनर के मोबाइल पर स्कैन करते ही कर्मचारियों व अधिकारियों को संबंधित बीमारी के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही समस्या दूर करने के लिए योग करने के निर्देश मिलेंगे।अधिकारी उस योग को एक से दो मिनट कर त्वरित राहत ...