नई दिल्ली, जुलाई 5 -- Anupamaa Serial 5 July 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का रविवार का एपिसोड फुल ऑफ सेलिब्रेशन रहने वाला है। अंश और प्रेरणा की शादी में दोनों परिवार जमकर मस्ती करेंगे, लेकिन इस बीच चालबाजी और साजिशों का सिलसिला भी धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहेगा। अंश-प्रेरणा की शादी में सेलिब्रेट करने से पहले अनुपमा को एक जोर का झटका लगेगा। वह जब अपने पसंदीदा मकान के सामने खड़ी होगी, तभी उसे दोबारा वही शख्स मिलेगा, जिससे उसकी बात हुई थी। यह शख्स अनुपमा से पूछेगा कि क्या उसे अभी भी यह घर चाहिए? अनुपमा खुशी से मन ही मन इठलाने लगेगी और शर्माने लगेगी, लेकिन वह कुछ कहे, उससे पहले उसे जोर का झटका लगेगा।शादी के पहले लगेगा अनुपमा को सदमा वह शख्स अनुपमा को बताएगा कि यह घर बिक गया है। अनुपमा के पांव तले जमीन खिसक जाएगी। वह शख्स उसे बताएगा कि उसने प...