रामपुर, अप्रैल 14 -- रामपुर। नैनीताल हाईवे स्थित कोयला टोल प्लाजा पर भी अब नकद लेनदेन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत वाहन चालकों को केवल डिजिटल माध्यम से ही टोल शुल्क का भुगतान करना होगा। टोल प्लाजा पर क्यूआर कोड और फास्टैग के जरिए भुगतान की सुविधा लागू कर दी गई है। मैनेजर महेंद्र सिंह के अनुसार जनपद के इकलौते टोल प्लाजा पर क्यूआर कोड की व्यवस्था भी की गई है, जिससे वाहन चालक आसानी से स्कैन कर भुगतान कर सकें। वहीं फास्टैग लेन को सक्रिय रखा गया है, ताकि वाहनों का आवागमन बिना रुकावट के हो सके। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से टोल पर लगने वाली लंबी कतारों में कमी आएगी और समय की बचत होगी। साथ ही नकद लेनदेन खत्म होने से पारदर्शिता भी बढ़ेगी। टोल कर्मियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने फास्टैग को र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.