भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मानिक सरकार और बूढ़ानाथ रिवर फ्रंट के बाद छोटी खंजरपुर के निकट कोयलाघाट मोहल्ले के पास गंगानदी बेसिन में मलबा डालकर दियारा पर आवागमन के लिए अवैध रास्ता तैयार किया जा रहा है। वहीं गंगा की उपधारा को बाधित किया जा रहा है। साल के नौ माह दूर बहने वाली गंगा को शहर के निकट लाने की कवायद पर बाधा उत्पन्न किया जा रहा है। पहले बूढ़ानाथ घाट, फिर मानिक सरकार घाट के बाद अब कोयला घाट के पास गंगा की कोख में मलबा भरा जा रहा है। मानिक सरकार घाट से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर पूर्व दिशा में नदी के रास्ते को बांधने की प्रक्रिया चल रही है। एक के बाद एक तीसरी बांधनुमा अवरोध के कारण जमुनिया धार का प्रवाह कम हो गया है।मानसून में जलस्तर बढ़ने के बाद गंगा की इस उपधारा में बरारी घाट से पश्चिम दिशा में स्थित विसर्जन घा...