प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लम्बे संघर्ष के बाद आखिरकार सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोटेदारों को सौगात दे दी। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि अब तक प्रति क्विंटन खाद्यान्न वितरण पर कोटेदार को 95 रुपये मिलते थे, इसे बढ़ाकर 125 रुपये कर दिया गया है। सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह में सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य, प्रभारी डीएसओ पंकज सिंह सहित सदर विकास खंड के कोटेदार मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का सम्बोधन समाप्त होने के बाद सदर विधायक ने कोटेदारों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- जिले के कोटेदारों का बढ़ा लाभांश, सीएम की घोषणा से खुशी इसके लिए उन्होंने कोटेदारों के लाभांश में बढ़ोत्तरी कर...