मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में छात्रों का रजिस्ट्रेशन स्लिप अब कॉलेजों में ही छपेगा। विवि का परीक्षा विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि कुलपति के आदेश के बाद ही कोई फैसला होगा। उनका कहना है कि कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन पर्ची छपने से छात्रों को समय पर रजिस्ट्रेशन मिल जाएगा, उन्हें विवि नहीं आना होगा।बीआरएबीयू में अभी तीन वर्षों के छात्रों की रजिस्ट्रेशन पर्ची नहीं छपी है। कॉलेजों को वर्ष 2023 से अबतक रजिस्ट्रेशन पर्ची छापने का काम दिया जा रहा है। प्रिंटर खराब रहने से छात्रों को रजिस्ट्रेशन स्लिप नहीं मिल पा रहा है। विवि सूत्रों के अनुसार रजिस्ट्रेशन स्लिप का नया फार्मेट तैयार कर लिया गया है। नये फार्मेट में स्लिप पर कॉलेज प्राचार्य और कॉलेज सहायक के हस्ताक्षर होंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.