बांका, जनवरी 11 -- बांका। निज प्रतिनिधि। डिजिटल इंडिया के तहत किसानों को सशक्त बनाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री की शुरूआत की गई है। किसानों को पारदर्शिता से योजनाओं का लाभ देेने के लिए कृषि विभाग की ओर से फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले में 6 जनवरी से पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर कर किसानों का फार्म रजिस्ट्री किया जा रहा है। इसके बाद भी शिविर में कई किसान फार्म रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इसके बाद अब फार्म रजिस्ट्री के लिए पंचायतों में लग रहे शिविरों में निबंधन कराने से वंचित रह गये किसानों को बडी राहत दी गयी है। सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में भी किसान फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल के माध्यम से ई-केवाईसी एवं भूमि दावा / बकेट क्लेम का निष्पादन कराकर अपना निबंधन करा सकेंगे। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से पत्र भी जारी कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.