लखनऊ, फरवरी 28 -- अब किशोरियों पर सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर हमला नहीं कर पाएगा। सर्वाइकल कैंसर पर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन से वार होगा। शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने केजीएमयू के अटल बिहारी वाजपेयी सांइटिफिक कन्वेंशन सेंटर में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। डिप्टी सीएम ने वैक्सीन लगवाने वाली किशोरियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की तकरीबन 46 लाख किशोरियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। ये वैक्सीन सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त लगाई जाएगी। तीन माह वैक्सीन का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। किशोरियों को वैक्सीन लगवाने के लिए परिजनों को जागरूक किया जाएगा। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए नई एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.