कानपुर, मई 17 -- - तीन महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया, हिदायत देकर थाने से छोड़ा गया कल्याणपुर, संवाददाता। केशवपुरम जैसे पॉश इलाके के एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट की जानकारी पर इलाकाई लोगों ने जमकर हंगामा काटा। लोगों ने मकान के मेनगेट को बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे कल्याणपुर एसीपी ने जांच पड़ताल की। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद रैकेट संचालक दंपति और दो ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया। तीन महिलाओं को हिदायत देकर छोड़ा गया। पुलिस ने मकान में ताला डाल गृहस्वामी को भी हिरासत में लेकर फटकार लगाई। दो दिन पहले कल्याणपुर के विनायकपुर के होटल में भी सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था।

रावतपुर के केशवपुरम ओ ब्लॉक निवासी आरएन पांडे के मकान में 35 दिन से सुनीता अग्निहोत्री अपने पति दिनेश अग्निहोत्री उर्फ शफीक के साथ किराए पर रह ...