नई दिल्ली, मार्च 21 -- पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे की विवादित अप्रकाशित किताब 'Four Stars of Destiny' को लेकर चर्चा जोरों पर है। विपक्ष इस किताब को मुद्दा बनाकर लगातार सरकार पर निशाना साध रहा है। इसी बीच जनरल नरवाणे से जब उनकी भविष्य की लेखन संबंधी योजनाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि अब वह केवल फिक्शन लिख रहे हैं। गौरतलब है कि जनरल नरवणे की यह किताब चीन सीमा पर हुए एक घटनाक्रम को लेकर है, सरकार द्वारा इसे प्रकाशित करने की मंजूरी अभी तक नहीं दी गई है। इसका कुछ हिस्सा सामने आया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। शुक्रवार को पुणे में एक कार्यक्रम के बाद एएनआई से बात करते हुए जनरल नरवणे ने बताया कि फिलहाल वह लघु कथाएं लिख रहे हैं, उनका मुख्य ध्यान फिक्शन लिखने पर ही है। उन्होंने कहा, "मैं समय-समय पर लिखता रहा हूं, केवल सैन्य...