कौशाम्बी, दिसम्बर 29 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। बाल विकास परियोजना कार्यालय कड़ा में सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र 53 आंगनबाड़ी केंद्रों की बिल्डिंगो में अध्ययनरत छोटे बच्चों के लिए निदेशालय की ओर से कुर्सी, मेज, स्केच पेन एवं प्ले किट का उपहार भेजा गया है। सोमवार दोपहर सीडीपीओ कड़ा ज्ञानमती के नेतृत्व में वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम की अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रति केंद्र 10 कुर्सियां, मेज, स्केच पेन एवं प्ले किट वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया। सीडीपीओ ज्ञानमती ने बताया गया कि वितरित की गई समस्त सामग्री का उपयोग मंगलवार से ब्लॉक के सभी ...