नई दिल्ली, जून 15 -- ममता बनर्जी की पार्टी से छिटकते विधायकों की संख्या बढ़कर 65 पर पहुंच सकती है। बागी गुट की अगुवाई कर रहे रिताब्रता बनर्जी ने ऐसा दावा किया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है कि इस लिस्ट में किस विधायक का नाम जुड़ा है। खास बात है कि यह ऐलान ऐसे समय पर किया गया है, जब ममता के बेहद खास माने जाने वाले एक नेता ने रिताब्रता से पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुलाकात की थी। सोमवार के कोलकाता पोर्ट से तृणमूल विधायक फिरहाद हाकिम ने रिताब्रता से मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद बागी विधायक ने कहा कि उनकी संख्या बढ़ गई है। संघवाद प्रतिदिन की रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिताब्रता ने कहा, 'आज एक और विधायक ने साइन कर दिए हैं। आज नंबर 65 पर पहुंच गया है।' हालांकि, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि साइन करने वाले...