वाराणसी, अप्रैल 14 -- UP News: वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार यानी ललिता घाट पर होने वाली आरती अब एक नए और भव्य स्वरूप में नजर आएगी। वाराणसी आने वाले विशिष्ट और अति-विशिष्ट (VIP) अतिथियों के लिए काशी विश्वनाथ धाम की छत यानी 'व्यूइंग गैलरी' से गंगा आरती निहारने की विशेष व्यवस्था की जा रही है। जिला और मंदिर प्रशासन ने बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए ललिता घाट पर होने वाली आरती के लिए यह खाका तैयार किया है। भीड़ से मिलेगी निजात, वीआईपी को मिलेगा विशेष अनुभव वाराणसी के दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट जैसी पारंपरिक जगहों के साथ-साथ कुछ दिन पहले ही ललिता घाट पर गंगा आरती शुरू हुई है। यह गंगा आरती भी भक्तों के बीच जबरदस्त आकर्षण का केंद्र बन गई है। ललिता घाट पर मंदिर न्यास द्वारा आयोजित इस आरती को देखने के लिए हर शाम हजारों की संख्या म...