हाथरस, जून 4 -- हाथरस। शहर की कालोनियों में मकानेां की सुंदरता को बढ़ाने के लिए हरियाली पर प्रहार किया जा रहा है। शहर की कई कालोनियों में लोगों के द्वारा मकानों के सामने आने वाले पेड़ों को काटा जा रहा है। अलग अलग इलाकों से वन विभाग के पास शिकायतें पहुंच रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए वन विभाग के आला अफसरों ने अधीनस्थों को क्षेत्र बार जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। शासन स्तर से हरियाली को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साल दर साल जिले में पौधरोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है। बीते साल जिले में 23 विभागों की मदद से 22 लाख पौधों का रोपण किया गया। यह भी पढ़ें- अब कालोनियों में मकानों के सामने पेड़ काटने वालों की होगी पड़ताल सामाजिक संगठनों की मदद से शहर की कई कालोनियों में पौधरोपण किया गया। अब पौधे पेड़ का रुप लेने लगे त...