नई दिल्ली, फरवरी 11 -- कारों में अब ADAS फीचर आम होता जा रहा है। वहीं, कंपनियों इसे और बेहतर बनाने पर काम कर रही हैं। इसी कड़ी में इजराइल की ADAS और ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी फर्म मोबिलआई (Mobileye) ने घोषणा की है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा 2027 से अपने सुपरविजन और सराउंड ADAS हैंड्स-फ्री, आईज-ऑन ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का इस्तेमाल करेगी। कंपनी की आने वाले कम से कम 6 मॉडल में Mobileye की टेक्नोलॉजी होगी। इसमें ऑटोमैटिक पार्किंग, ड्राइवर मॉनिटरिंग और तय रास्तों पर हैंड्स-फ्री ड्राइविंग जैसे फीचर्स होंगे। महिंद्रा, Mobileye के EyeQ6 High, एक प्रीमियम ADAS सिस्टम-ऑन-चिप का इस्तेमाल करेगी, जो महिंद्रा के आने वाले मॉडल के आर्किटेक्चर को आसान बनाने के लिए एक ही ECU पर कुछ ऑटोनॉमस ड्राइविंग ऑपरेशन को मुमकिन बनाता है। 2027 का टारगेट बताता है ...