हाथरस, नवम्बर 14 -- हाथरस। हाथरस जिले में सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मियों के लिए अब बिना हेलमेट के परेशानी बढ़ने वाली है। कार्यालय की डगर तय करने के दौरान यदि हेलमेट नहीं होने पर वेतन से कटौती होगी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। एआरटीओ ने सभी विभागों को पत्र लिखा है। साथ ही सरकारी कार्यालयों के बाहर साइन बोर्ड व नोटिस चस्पा किया गया है। ताकि कर्मी जागरुक हो सके। शासन स्तर से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिले में एक साल में हजारों की संख्या में चालान कट रहे हैं। इसके बाद भी जिले के वाहन स्वामियों को हेलमेट रास नहीं आ रहा है। अब कार्यालय जाने के दौरान यदि कोई कर्मी हेलमेट नहीं लगाता है तो कार्यालय अधीक्षक के द्वारा उनके वेतन से कटौती की जाएगी। हाथरस पुलिस लाइन सह...