मिर्जापुर, अप्रैल 13 -- मिर्जापुर। कामकाजी पेशेवरों (वर्किंग प्रोफेशनल्स) की तरक्की के लिए शासन ने हायर एजुकेशन, तकनीकी शिक्षा हासिल करने के लिए विशेष सुविधा देने की घोषणा की है। योजना में व्यावसायिक प्रशिक्षण (आईटीआई) करने के बाद देश-प्रदेश के विभिन्न कंपनियों, फर्मों में नौकरी करने वाले श्रमिकों को पॉलिटेक्निक डिप्लोमों में दाखिला देगी, ताकि प्रोफेनल्स डिप्लोमा कर अपने नौकरी में तरक्की कर नया मुकाम हासिल कर सकें। इसके लिए नये सत्र में राजकीय पॉलिटेक्निक कालेजों की सीटों में वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए 30 प्रतिशत सीटें भी आरक्षित कर दी गईं हैं। पेशेवर अपनी कंपनी से स्वीकृति लेकर ऑनलाइन आवेदन करेंगे, जिनका मेरिट के आधार पर प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। दो वर्षीय व्यावसायिक प्रशिक्षण करने वाले अभ्यर्थियों को लैट्रल इंट्री के माध्यम से चार वर...