गुड़गांव, जनवरी 28 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम नगर निगम ने कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता राजेश यादव के गोदाम पर बुधवार को बुलडोजर चलाया। आरोप लगाया कि इस गोदाम को अवैध रूप से बनाया है। कांग्रेस नेता ने इस कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बताया। आरोप लगाया कि हरियाणा के एक मंत्री के इशारे पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। सुबह 11 बजे गुरुग्राम नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता भारी संख्या में पुलिस बल लेकर गांव बादशाहपुर में पहुंच गया। इस दौरान ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के रूप में जीएमडीए के डीटीपी आरएस बाठ मौजूद रहे। कांग्रेस नेता ने इस गोदाम को लेकर अदालत में विचाराधीन मामले की जानकारी तोड़फोड़ दस्ते को दी। उन्हें बताया कि इस मामले को लेकर सुनवाई नौ अप्रैल तय है। आरोप है कि इसके बावजूद तोड़फोड़ दस्ते ने इस गोदाम को मलबे में मिला दिया। करीब ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.