हाथरस, मई 16 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। डीएम स्वेदशी को बढ़ावा दे रहे है। उन्होंने इसकी शुरुआत कलेक्ट्रेट से ही की है। कलेक्ट्रेट परिसर में पचास मटके रखवाए गये है। ताकि यहां आने वाले फरियादियों को ठंडा शुद्ध पानी मिल सके। गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। लगातार गर्मी बढ़ रही है। फरियादी भी सरकारी दफ्तरों में पहुंच रहे है। इसी को देखते हुए डीएम अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट परिसर में पचास मटके रखवाये है। ताकि लोगों को पानी मिल सके। साथ ही डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वह गर्मी को देखते हुए अपने अपने कार्यालय में पानी का इंतजाम कराये। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर बनाए कूल रूम, यात्रियों को मिलेगी राहत ताकि फरियादियों के साथ-साथ कर्मचारियों को पीने के लिए पानी मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...