अब कम RAM-स्टोरेज वाले 'सस्ते' फोन में भी चलेगा Truecaller, स्पैम कॉल से मिलेगा छुटकारा
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- स्मार्टफोन में स्टोरेज कम हो या फोन पुराना होने के कारण ऐप्स ठीक से न चलें, तो छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परेशानी होने लगती है। इसी परेशानी को देखते हुए स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Truecaller ने भारत में Truecaller Lite लॉन्च किया है। यह ऐप खास तौर पर उन Android फोन के लिए बनाया गया है, जिनमें स्टोरेज और RAM कम है। कंपनी के मुताबिक, ऐप करीब 10MB स्टोरेज लेता है और 4GB तक RAM वाले सस्ते स्मार्टफोन पर भी चल सकता है। इस ऐप के जरिये अनजान नंबरों की पहचान, कॉल हिस्ट्री, नंबर सर्च और अनचाहे नंबरों को ब्लॉक करने जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं। Truecaller Lite क्या है और इसकी खासियतें Truecaller Lite, पॉपुलर कॉलर आइडेंटिफिकेशन ऐप Truecaller का हल्का वर्जन है। इसे उन यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिनके फो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.