झांसी, मार्च 12 -- यदि किसान खेत को रबी कटाई के बाद खाली नहीं छोड़ना चाहते है तो वह कटाई के बाद मूंगकी बुआई कर सकते है। इसके लिए उपयुक्त समय 10 मार्च से 20 अप्रैल के बीच रहेगा। किसान इसकी बुआई करके महज 65 से 70 दिनों में ही तीन फसलों तक का लक्ष्य हासिल कर सकते है। ऐसे में किसान कम लागत में ही अधिक कमाई कर सकते है। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. योगेश्वर सिंह ने सरसों गेहूं मटर फसल की कटाई के बाद मूंग की बुवाई के करने की सलाह दी है। डॉ. सिंह ने बताया कि सरसों गेहूं मटर की फसल के बाद मूंग की बुवाई करना आय बढ़ाने और मिट्टी की गुणवत्ता (नाइट्रोजन स्थिरीकरण के माध्यम से) सुधारने के लिए एक अत्यधिक अनुशंसित विधि है। यह आमतौर पर रबी फसलों की कटाई के तुरंत बाद ग्रीष्म ऋतु की फसल के रूप में की जाती है।बताया कि बुवाई का स...