बागपत, मई 11 -- बागपत। अब कक्षा छह से ही स्कूलों में कौशल आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की ओर से इस पर युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है। बागपत में हजारों की संख्या में विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। कौशल विकास की पढ़ाई कर बच्चे आत्मनिर्भर बनेंगे और स्वरोजगार की राह पर अग्रसर होंगे। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में जहां वर्तमान में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्ट प्रवीण योजना को लागू किया हुआ है। इसमें अत्याधुनिक क्षेत्र की लैब स्थापित कर छात्रों को कौशल विकास से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही अब कक्षा छह में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कौशल आधारित पढ़ाई शुरू होने से कौशल का विकास कराया जाएगा। योजना के तहत स्कूलों को उद्योगों व कौशल विकास संस्थानों से जोड़ा जाएगा। इनमें स्किल से...