बांका, जुलाई 8 -- बांका, निज प्रतिनिधि। अब जिले में टोला सेवक और तालिमी शिक्षण सेवियों को कक्षा एक और दो के बच्चों को पढाना होगा। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर जिले के शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के समीक्षा में सामने आया कि टोला सेवक और तालिम शिक्षण सेवी दिए हुए कार्यों को सही से नहीं कर रहे हैं। जबकि इनका मानदेय भी बढा दिया गया है। ऐसे में विभाग ने इसके लिए किये जाने वाले कार्यो को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है।

नया दिशा-निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि टोला सेवक व तालिमी शिक्षण सेवी की ओर से किए जाने वाले कार्यों हर दिन रिेपोर्ट देना सुनिश्चित करें। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर सचिव विजय कुमा ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है। जिसमें अपर सचिव ने निर्देश दिया है कि शिक्षण सेविय...