हाथरस, जून 11 -- सहपऊ। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया ने हनुमानजी मंदिर से मढाका होते हुए पट्टी शक्ति सोरई तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। लंबे समय से इस सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों में उद्घाटन के अवसर पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। निर्माणाधीन सड़क की लंबाई 2200 मीटर है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि कार्यों के लिए आने-जाने में आसानी होगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।उद्घाटन यह भी पढ़ें- अब कई गांवों के लोगों की राह होगी आसान कार्यक्रम में विधायक प्रदीप चौधरी के साथ ब्लॉक प्रमुख चौ...