मथुरा, जून 26 -- शासन से आठ मोबाइल वेटरनरी यूनिट (एमवीयू) मथुरा जनपद में संचालन करने के लिए उपलब्ध कराई हैं। ताकि पशु पालकों को एक फोन पर इन मोबाइल वेटरनरी मोबाइल सेवाओं को मिल सके। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को शासन द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों के अनुरूप टोल फ्री नंबर 1962 के माध्यम से संचालित मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (एमवीयू) सेवाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एनके शुक्ला ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालकों को उनके द्वार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण आकस्मिक पशुचिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित मोबाइल वेटरिनरी यूनिट योजना को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है। इसके अंतर्गत अब जनपद में संचालित सभी मोबाइल बेटरिनरी य...