नई दिल्ली, मई 22 -- भारत ने अपनी सामरिक क्षमता को और मजबूत करते हुए आज (शुक्रवार, 22 मई को) ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-1' का सफल परीक्षण किया है। इस परीक्षण के दौरान सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों की पुष्टि हुई। यह परीक्षण सामरिक बल कमान (Strategic Forces Command) की देखरेख में किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सभी ऑपरेशनल और तकनीकी मानकों को पूरी तरह सफलतापूर्वक पूरा किया।अग्नि-1 की क्या खासियत? यह कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 700 से 900 किलोमीटर है। यह तेजी से दुश्मन के ठिकानों को भेदने में सक्षम है। इसके अलावा यह परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है। इस मिसाइल की ख...