नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर से कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी शर्तें पूरी नहीं होती हैं, तो यूएस ईरान के हर बिजली संयंत्र और हर पुल को नष्ट कर देगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब नरमी दिखाने का दौर खत्म हो चुका है। अब तक बहुत अच्छा बन लिए। आग से अमेरिका सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत, सोमवार को US टीम पहुंचेगी इस्लामाबाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संघर्षविराम के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाया। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने ईरान के फिर से हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के फैसले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि तेहरान अमेरिकी नाकेबंदी का हवाला देकर ऐसा कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समझौता अच्छे तरीके से या फिर सख्त तरीके से ...