हाथरस, मार्च 9 -- हाथरस। बिजली विभाग में जिन उपभोक्ताओं ने बकाया होने के बाद ओटीएस में पंजीकरण नहीं कराया है। उन बकायेदारों के घर अब नोटिस भेजे जा रहे हैं। बकाया जमा न करने पर अमीन के माध्यम से बकायेदारों से वसूली की जाएगी। बिजली विभाग का करोड़ों रुपये वसूलने के लिए निगम स्तर से साफ शब्दों में निर्देश दिए गए हैं। इसी के आधार पर अमल किया जा रहा है। हाथरस जिले में बिजली विभाग का 70 हजार उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये का बकाया था। निगम स्तर से बकायेदारों को राहत देने व राजस्व वसूलने के लिए ओटीएस का क्रियान्वयन किया गया। इस दौरान जिले के 34 हजार बकायेदारों ने ओटीएस में पंजीकरण कराने के साथ बकाया जमा नहीं किया है। निगम स्तर से हुई वीडियो काफ्रेंस में साफ शब्दों में बिजली चोरी को रोकने के साथ राजस्व वसूली को शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए गए हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.