कटिहार, मई 3 -- कटिहार, एक संवाददाता। जिले के अनुमंडलीय अस्पताल मनिहारी में शनिवार को सी-सेक्शन यानिऑपरेशन से प्रसव सेवा की शुरुआत होने से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। अब जटिल प्रसव के मामलों में महिलाओं को कटिहार सदर अस्पताल या अन्य बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर ही सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिलने से ग्रामीण इलाकों के लोगों में खुशी का माहौल है। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में इस सेवा का शुभारंभ किया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ सिंह, डीपीएम डॉ. किशलय कुमार के अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्या, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शंभु चौधरी, डीएस डॉ. बीएन सिन्हा, हेल्थ मैनेजर खुशबू कुमारी...