जमशेदपुर, अप्रैल 2 -- झारखंड में अब आम नागरिक भी ऑनलाइन पुलिस के मुखबिर बन सकेंगे। अपराध पर नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इसके लिए क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) ने एक विशेष गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत लोग घर बैठे ही संदिग्ध गतिविधियों, अपराध और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी पुलिस तक पहुंचा सकेंगे। राज्य पुलिस मुख्यालय ने इस नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि वे इस प्रणाली के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें और पुलिस को समय पर सूचनाएं मिल सके। यह भी पढ़ें- बेटे को ठीक करने के लिए बेटी की बलि चढ़ाई, झारखंड में तंत्र-मंत्र का खौ...