लखनऊ, अप्रैल 2 -- अब नगर निगम के कल्याण मंडपों और सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। गुरुवार को झंडी वाला पार्क (जोन-1) में आयोजित कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल ने ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल शुरू किया। इस डिजिटल पहल के साथ ही क्षेत्र के कायाकल्प के लिए 2962.60 लाख की 456 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया गया। नगर निगम ने विभिन्न कल्याण मंडपों और सामुदायिक केंद्रों के लिए शुल्क भी निर्धारित किए गए हैं। प्रमुख केंद्रों में महानगर, जियामऊ, मानसरोवर, विकास नगर, आनंद नगर, सरस्वती नगर, लालबंगला, नरही, गणेशगंज, सरोजनी नगर आदि शामिल हैं, जिनकी बुकिंग अब ऑनलाइन माध्यम से की जा सकेगी। नगर निगम की इस नई व्यवस्था के तहत नागरिक अब घर बैठे ही मंडपों की उपलब्धता देख सकेंगे और ऑनलाइन भुगतान कर बुकिंग पक्की कर सकेंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.