हरदोई, दिसम्बर 31 -- हरदोई। मेडिकल कॉलेज में दवा काउंटर पर मरीजों को कम दवा मिलने की शिकायतों पर रोक लगाने के लिए प्राचार्य ने नई पहल शुरू की है। अब फार्मासिस्ट की मौखिक जानकारी पर नहीं, बल्कि एलईडी डिस्प्ले पर दवाओं की उपलब्धता सार्वजनिक रूप से दिखाई जाएगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि लंबे समय से यह शिकायतें मिल रही थीं कि डॉक्टर द्वारा लिखी गई सभी दवाएं मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। कई बार पांच दवाएं लिखे जाने पर केवल दो या तीन ही उपलब्ध कराई जाती थीं। इसी समस्या के समाधान के लिए मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल की पुरुष व महिला ओपीडी और जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में एलईडी डिस्प्ले लगाने का निर्णय लिया गया है। एलईडी स्क्रीन पर दवा काउंटर पर उपलब्ध सभी औषधियों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। इससे मरीज और तीमारदार...