प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पीजीएटी-2026 के तहत मैटेरियल साइंस विषय की प्रवेश प्रक्रिया और पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार एमटेक मैटेरियल साइंस एंड टेक्नोलॉजी को अब एमएससी मैटेरियल साइंस में प्रतिस्थापित किया गया है। यह बदलाव शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा।एमएससी मैटेरियल साइंस में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी के पास बीएससी, बीटेक अथवा समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो पीजीएटी-प्रथम में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स या अन्य विज्ञान विषयों से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को भी प्रवेश के लिए विचार किया जा सकता है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सिलेबस में गणित, थर्मोडायनेमिक्स, सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक...