आरा, जून 20 -- Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौटी गांव में पिछले दिनों पुलिस मुठभेड़ में मारे गए चर्चित युवक भरत भूषण तिवारी के मामले में एक बड़ा और नया कानूनी मोड़ सामने आया है। इस पूरे एनकाउंटर कांड को लेकर सूबे की सियासत पहले से ही बेहद गर्म है, लेकिन इस बीच शाहपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक भरत भूषण तिवारी के पिता काशी नाथ तिवारी और उसके भाई चंदन तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों पर किए गए इस मुकदमे के बाद पूरे इलाके में तनाव और भी ज्यादा गहरा गया है, वहीं आम जनता में यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर एनकाउंटर में एक बेटे को खोने के बाद पुलिस ने उसके भाई और पिता को किस आरोप में मुल्जिम बनाया है।घर में अवैध हथियार छिपाने और इनामी अपराधी को संरक्...