बांका, दिसम्बर 18 -- बांका, निज प्रतिनिधि। राज्य के पोषण पुनर्वास केंद्रों (एनआरसी) में अब मध्यम रूप से कुपोषित बच्चों को भी रख कर उसका उपचार किया जाएगा। जबकि अब तक सिर्फ गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को ही एनआरसी में रखा जा रहा था। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि मध्यम कुपोषित बच्चों का गंभीर रूप से कुपोषित होने का खतरा बना रहता है। जिसको देखते हुए ये पहल की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कुपोषण की गंभीर चुनौती से निपटने के लिए एक बडा और महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव किया है। जिससे बच्चों को कुपोषण का शिकार होने से बचाया जा सके। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने निर्देश जारी किया है। जिसके मुताबिक मध्यम कुपोषित बच्चों में रिकेट्स, एनीमिया और विटामिन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.