अब एजेंसियों पर कतार नहीं, होम डिलिवरी का इंतजार
कुशीनगर, अप्रैल 27 -- पडरौना, निज संवाददाता।कुशीनगर जिले में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत अभी भी बरकरार है। प्रशासन के निर्देश के बाद उपभोक्ताओं की भीड़ एजेंसियों पर लगनी लगभग बंद हो गई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि समस्या पूरी तरह समाप्त हो चुकी है।पहले जहां उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर घंटों लाइन में खड़े रहते थे तो वहीं अब 100 प्रतिशत डीएसी की अनिवार्यता लागू होने के बाद वितरण प्रणाली पूरी तरह होम डिलिवरी पर आधारित कर दी गई है। जिला प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि गैस एजेंसियों से सीधे सिलेंडर का वितरण नहीं किया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं को उनके पते पर ही सिलेंडर पहुंचाया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य भीड़ को नियंत्रित करना और अव्यवस्था को खत्म करना था। हालांकि, इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद एक अलग समस्या सामन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.