सुल्तानपुर, मई 7 -- सुलतानपुर,संवाददाता। डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के आदेश से स्नातक के विद्यार्थियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रवेश में नए विद्यार्थियों के लिए विषय समूह के अनुरूप ही प्रवेश लेने को कहा है। इसे लेकर राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कड़ी आपत्ति जताई है। ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या ने चार मई को एक पत्र जारी कर सभी महाविद्यालयों से कला और विज्ञान संकाय में विषय समूहों के अनुरूप ही प्रवेश लेने को कहा है। यह पत्र नई शिक्षा नीति 2020 में वर्णित प्राविधानों का उल्लंघन करता है। यह भी पढ़ें- एमएड, बीएलएड समेत चार कोर्सों में कॉलेज नहीं ले सकेंगे सीधे दाखिला नई शिक्षा नीति वि...